You are currently viewing Modicare Well Fiber Dose, Benfit in hindi, MRP. DP. PV.

Modicare Well Fiber Dose, Benfit in hindi, MRP. DP. PV.

Well Fiber Dose, Benfit in hindi

Modicare Well Fiber Dose, Benfit in hindi

हम Modicare Well Fiber के बारे में जानेगें। ‘फाइबर अधिक खाना चाहिए’ यह शायद आपने पहले भी सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फाइबर क्या होता है व फाइबर खाने के क्या फ़ायदे हैं? आइए सबसे पहले जानते है कि फाइबर क्या होता है?

What is (dietary) fiber?

फाइबर एक प्रकार का कार्बोहाइड्रेट होता है, जिसे शरीर पचा नहीं सकता है। यद्यपि अधिकांश कार्बोहाइड्रेट शरीर में जाने के बाद ग्लूकोज(Glucose) में परिवर्तित हो जाते हैं, जबकि फाइबर ग्लूकोज में नहीं बदलता है। यह शरीर से बिना पचे(Digest) ही बाहर निकल जाता है।

फाइबर को रफेज(roughage) भी कहते हैं यह ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें आपका शरीर अवशोषित नहीं कर पाता है। अन्य खाद्य पदार्थ जैसे वसा, प्रोटीन या कार्बोहाइड्रेट आदि जोकि शरीर में अवशोषित हो जाते हैं। फाइबर आपके पेट(stomach), छोटी आंत(small intestine) और बृहदान्त्र(colon) के माध्यम से बाहर निकल जाता है।

फाइबर – मुख्यतयः फलों, लों नट्स, पत्तेदार सब्जियों, यों साबुत अनाज, बीन्स आदि में पाया जाता है। यह कब्ज की परेशानी को दूर करने में अपनी अहम भूमिका निभाता है। फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक लाभप्रद होते हैं, वजन को maintain करने में मदद करते हैं, मधुमेह, हृदय रोग और कुछ प्रकार के कैंसर के जोखिम को कम करते हैं।

Types of Fiber

Fiber दो प्रकार का होता है –

घुलनशील फाइबर(Soluble fiber)– फाइबर का यह प्रकार पानी में घुल जाता है व पानी में घुलकर जेल जैसी सामग्री बनाता है। यह ग्लूकोज के स्तर को कम करने में मदद करता है और साथ ही कोलेस्ट्रॉ ल को कम करने में मदद कर सकता है। घुलनशील फाइबर में दलिया, चिया के बीज, नट्स, बीन्स, जई, मटर, बीन्स, सेब, खट्टे फल, गाजर, जौ आदि शामिल हैं।

Join Modicare

अघुलनशील फाइबर(Insoluble fiber)– यह पानी में नहीं घुलता है व भोजन को पाचन तंत्र के माध्यम से निकलने में मदद कर सकता है और कब्ज को रोकने में मदद कर सकता है। अघुलनशील फाइबर वाले खाद्य पदार्थों में पूरे गेहूं का आटा, गेहूं का चोकर, क्विनोआ, ब्राउन चावल, फलियां, पत्तेदार साग, बादाम, अखरोट, और नाशपाती,सेब जैसे फल शामिल हैं।

घुलनशील और अघुलनशील फाइबर की मात्रा विभिन्न खाद्य पदार्थों में अलग-अलग होती है। अच्छे स्वास्थ्य लाभ के लिए अपने भोजन में विभिन्न प्रकार के फाइबर को सम्मिलित करें। फाइबर प्रदान करने वाले स्वादिष्ट खाद्य पदार्थों का चयन करना मुश्किल नहीं है। बस आपको यह जानने आवश्यकता है कि कितने फाइबर की जरूरत है और उन्हें भोजन और स्नैक्स में कैसे जोड़ा जाए।

Benefits of a High-Fiber Diet

  1. मल त्याग को सामान्य करता है। फाइबर के कारण कब्ज की संभावना कम हो जाती है।
  2. आंत्र(bowel) स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है।
  3. फाइबर रक्तचाप व कोलेस्ट्रॉ ल के स्तर को कम करता है।
  4. रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। फाइबर चीनी के अवशोषण को धीमा कर सकता है और ब्लड शुगर लेवेल को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।
  5. फाइबर युक्त भोजन में, फाइबर रहित भोजन की अपेक्षा कम कैलोरी होती है। जिसके कारण फाइबर युक्त भोजन करने से आपका वजन नहीं अधिक नहीं बढ़त है।
  6. फाइबर का सेवन विशेषकर अनाज फाइबर(cereal fiber) आपको लंबे समय तक जीने में मदद करता है।

How much fiber do you need?

बच्चों और वयस्कों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रति दिन कम से कम 25 से 38 ग्राम फाइबर की आवश्यकता होती है। यदि आप प्रत्येक दिन पर्याप्त फाइबर नहीं ले रहे हैं, तो आपको अपने भोजन में इसको बढ़ाने की आवश्यकता है। डिब्बाबंद फल और सब्जियां, सफेद ब्रेड, पास्ता आदि में फाइबर कम होता है।

हालांकि, कुछ लोगों को फाइबर सप्लीमेंट्स की आवश्यकता हो सकती है यदि उनके आहार में पर्याप्त फाइबर नहीं हैं या उनकी कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ हैं, जैसे कब्ज, दस्त आदि । फाइबर की खुराक लेने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर बात करें।

Well Fiber

Well Fiber का मुख्य इनग्रेडिएंट Gum Acacia Arabica है जो एक अत्यधिक घुलनशील फाइबर है जिसे आपके शरीर को हर दिन चाहिए। अकेले भोजन से पर्याप्त फाइबर प्राप्त करना हमेशा संभव नहीं होता है इसलिए आप अपने आहार में Well Fiber सप्लीमेंट को जोड़ सकते हैं।

  • 100 % प्राकृतिक है व शाकाहारी है।
  • इसमें कोई कलर या फ्लेवर नहीं मिलाया गया है।
  • बबूल(Acacia Arabica) में पानी में घुलनशील आहार फाइबर (WSDF) होता है जो आपके लिए फाइबर
  • का एक अच्छा स्रोत है और यह कोलेस्ट्रॉ ल को कंट्रो ल करने में भी मदद करता है।
  • पाचन स्वास्थ्य, आंत स्वास्थ्य(gut health) को बेहतर करता है, और कब्ज से राहत देता है
  • Well Fiber वजन को कंट्रो ल करने में मदद करता है।
  • इसमें किसी भी तरह की कोई गंध व स्वाद नहीं है, अतः इसको किसी भी भोजन में मिलाया जा सकता है।
  • Well Fiber के हर sachet में 5gm बबूल(Acacia Arabica) होता है।
Modicare Well Fiber Dose, Benfit in hindi