Modicare Freedom Extreme Sanitary Napkin

3 Min Read

Modicare Freedom Extreme Sanitary Napkin

Modicare Freedom Extreme Sanitary Napkin

FREEDOM EXTREME COMFORT SANITARY NAPKIN — PC0071, Sanitary Napkin – Regular 245 mm15 Unit, 225.00. PC0072, Sanitary Napkin – Large 275 mm, 15 Unit

सेनेटरी नैपकिन या ‘स्वच्छता पैड’ (sanitary napkin, perineal pads या maternity pads) एक चपटी गद्दी होती है जिसे लड़कियों और महिला द्वारा मासिक धर्म के दौरान होने वाले रक्तस्राव के अवशोषण (सोखने) के लिए पहना जाता है। मासिक धर्म के अतिरिक्त इसे योनि की शल्य चिकित्सा के बाद स्वास्थ्य लाभ के समय, लोचिआ (जन्म देने के पश्चात जो खून बहता है), गर्भपात, या किसी भी अन्य की स्थिति में जहाँ योनि से होने वाले किसी भी प्रवाह को अवशोषित करना आवश्यक हो, के समय भी प्रयोग में लाया जाता है।

सैनिटरी पैड क्या होते हैं?

सैनिटरी नैपकिन एक सोखने वाला पैड होता है जिसे पीरियड के दिनों में पैंटी पर लगा कर पहना जाता है। सैनिटरी नैपकिन सही तरीके से इस्तेमाल करने का तरीका जानने के लिए पढ़ें।

आपको “पीरियड्स” के बारे में पहली बार प्यूबर्टी के समय पता चलता है। यह वह उम्र होती है जब आपकी (लगभग हर लड़की की तरह) मेंस्ट्रुअल साइकिल शुरू होने वाले होते हैं, और इस समय पीरियड क्या है और कैसे होता है, इस बारे में एक बुनियादी समझ निश्चित तौर पर होनी चाहिए। शायद इसी समय आप पहली बार “सैनिटरी पैड” या “सैनिटरी नैपकिन” शब्द भी सुनेंगी जिनकी आपको हर महीने पीरियड्स के समय ज़रुरत पड़ेगी। इस समय एक सवाल हमेशा उठता है कि – सैनिटरी पैड क्या हैं?

सैनिटरी नैपकिन क्या होते हैं?

यह एक अजीब शब्द है, लेकिन एक “सैनिटरी नैपकिन” या “सैनिटरी पैड” का मतलब सिर्फ सोखने वाला पैड है जिसे आप पीरियड के दौरान अपनी पैंटी पर पहनती हैं ताकि मेंस्ट्रुअल ब्लड को सोखा जा सके। सैनिटरी नैपकिन (या पैड) कई किस्मों और आकारों में आते हैं। आपके मेंस्ट्रुअल फ्लो और पसंद के हिसाब से, आपको सही मोटाई, लंबाई और सोखने की क्षमता वाला सैनिटरी नैपकिन चुनना चाहिए। चिंता न करें, पीरियड्स को लेकर आपके शरीर की प्रतिक्रिया को समझने की कुछ कोशिशों के बाद, आप आखिरकार सही ‘type of sanitary pad’ चुन पाएँगी। हालाँकि, इस समय एक और सवाल उठता है – सैनिटरी नैपकिन का इस्तेमाल कैसे करें ?

Modicare Joining Form

Modicare Freedom Extreme Sanitary Napkin
Share This Article
error: Content is protected !!