Resume कैसे बनाये? मोबाइल से | How To Make Resume

16 Min Read

Resume कैसे बनाये? मोबाइल से | How To Make Resume

Resume कैसे बनाये? मोबाइल से | How To Make Resume

इस Post में मोबाइल पर या मोबाइल से Resume कैसे बनाये जाते हैं बताया गया है। Resume एक प्रकार का Document होता है। जिसका ज्यादातर इस्तेमाल Job पाने के लिए किया जाता है। यानी अगर आप किसी प्रकार के Job की तलाश कर रहे हैं। तब आपको Resume बना लेना चाहिए। क्योंकि आजकल लगभग सभी Field में Job पाने के लिए Resume की आवश्यकता होती है।

तो अगर आप भी अपना Resume बनाना चाहते हैं। तब आप इस Post को अंत तक जरूर पढ़ें। इस Post में Mobile पर Resume बनाने की पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप बताया गया है। लेकिन रुकिए क्या आप जानते हैं कि Resume Document क्या होता है, इस Document में क्या होता है और इसका उपयोग क्यों किया जाता है। क्योंकि कभी कभार आप Job के योग्य होने के बावजूद आपको Job नहीं मिल पाता है।

जिसका एक प्रमुख कारण Resume भी होता है। जैसे मान लिजिए आप एक ऐसे Teacher के Job के लिए Apply कर रहे हैं। जिसके लिए आप पूरी तरह से योग्य हैं। लेकिन Resume में उस Job से संबंधित आपके योग्यता नहीं है। तब आपको इस Job के लिए Reject कर दिया जाता है। क्योंकि आपका योग्यता Resume से ही पता चलता है। इसलिए हमने इस Post में सभी जानकारी विस्तार से बताया है। जैसे; Resume क्या होता है, Resume कैसे बनाये, Resume में क्या Information या योग्यता देना चाहिए आदि।

Why Made Resume

आज के इस प्रतिस्पर्धा वाले समय में नौकरी प्राप्त करना बहुत ही कठिन कार्य हो गया है और ऐसे में यदि आप किसी भी नौकरी के लिए अपना आवेदन देना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको अपना रिज्यूमे बनाना होगा और एक अच्छा रिज्यूमे नौकरी दिलाने में काफी ज्यादा सहायक होता है. आपके रिज्यूमे को पढ़ने के बाद इंटरव्यू लेने वाला व्यक्ति आपके बारे में अच्छे से जानकारी हासिल कर पाता है और पताकर पाता है, कि आप फ्री श्रेणी से और कौन-कौन से कार्य अनुभव के साथ अपने लिए नौकरी की तलाश कर रहे हैं. प्राइवेट कंपनी से लेकर मल्टी नेशनल कंपनी में जॉब पाने के लिए कैंडिडेट को रिज्यूमे की जरूरत पड़ती है.

रिज्यूमे का उद्देश्य क्या है

रिज्यूमे कंपनी और कैंडिडेट का समय और पैसा बचाने की एक प्रणाली है.जब भी किसी कंपनी में कोई वैकेंसी निकलती है तो उसकी नोटिफिकेशन में जॉब प्रोफाइल, वेतन और जॉब के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए उसके बारें में विस्तार से बताती है.इसलिए इंटरव्यू से पहले आवेदक से रिज्यूमे की डिमांड की जाती है. रिज्यूमे के आधार में हायरिंग मैनेजर यह तय करता है की कैंडिडेट जॉब प्रोफाइल के लिए उपयुक्त है या नहीं.

अगर हायरिंग मैनेजर को लगता है की जॉब के लिए उपयुक्त नहीं है तो वह उसके रिज्यूमे को सेलेक्ट नहीं करता है.अगर बिना रिज्यूमे के कोई कंपनी में जॉब के लिए चला जाता है और बाद में कैंडिडेट को पता चलता है की यह जॉब प्रोफाइल उसके लिए नहीं है या फिर वह इस जॉब प्रोफाइल में सूटेबल नहीं है तो कंपनी और कैंडिडेट दोनों का समय बर्बाद होता है. इसी समय और पैसे को बचाने के लिए रिज्यूमे की मांग इंटरव्यू से पहले की जाती है

रिज्यूमे में क्या-क्या जानकारी देनी चाहिए (Format)

रिज्यूमे बहुत छोटा होता है पर आपकी पूरी जानकारी संजोकर रखता है, इसलिए इसमें जरूरी जानकारियां ही शामिल करनी चाहिए. आप यह चीजें अपने रिज्यूमे में लिख सकते हैं जैसे –

  • कांटेक्ट इन्फोर्मेशन
  • करियर उद्देश्य
  • कार्यानुभव
  • योग्यता
  • अतरिक्त कोर्स

रिज्यूम क्या होता है? (What is Resume in Hindi)

Resume एक या दो पेज का Document होता है। जिसका उपयोग कोई व्यक्ति अपना परिचय, योग्यता, शिक्षा, कौशल, अनुभव और उपलब्धियां इत्यादि प्रदर्शित करने के लिए बनाता है। इसमें किसी व्यक्ति का लगभग सभी मुख्य जानकारी संक्षिप्त में होती है। जो कि Job के लिए आवश्यक होता है। इसलिए Job में Resume Document की आवश्यकता पड़ती है। ताकि Interview देने वाले की सारी विशेषता उस Resume से पता चल सके।

इसलिए इसे Job के जरुरत के हिसाब से एक प्रकार का Job Profile के रुप में तैयार किया जाता है। इस Job Profile के अनुसार Interviewer या Recruiters कम समय में ही पता कर पाते हैं कि यह व्यक्ति Job के लिए सही है या नहीं। सही रहने पर Interview को आगे बढ़ाया जाता है। ज्यादातर लोगों को ये पता नहीं होता है कि Job के लिए अच्छा Resume कैसे बनाये। अगर आप अपने Resume में Job के लिए आवश्यक गुण और योग्यता देते हैं।

यानी अगर आप Resume के माध्यम से Recruiters या Interviewer को Job के लिए आवश्यक कौशल और योग्यता बताने में सक्षम हैं। तब यह Resume Document आपके Job के लिए सकारात्मक सिद्ध होता है। वहीं इसमें Job से संबंधित कौशल या योग्यता का विवरण नहीं देने पर यह Job के लिए नकारात्मक सिद्ध हो जाता है। आमतौर पर इस Document का उपयोग नया Job ढूंढने में किया जाता है।

लेकिन इसका उपयोग Job के अलावा भी कई कारणों से किया जाता है। जैसे; यदि कोई Student किसी Professional Course में Addmission लेता है। तब वहाँ उसे Resume की भी आवश्यकता हो सकती है। क्योंकि इसमें Personal और Educational Information दिया गया होता है। यदि आपको कहीं पर Resume की आवश्यकता पड़ती है। तब वहाँ Resume ही आपका पहला Impression होता है।

Resume कैसे बनाये? (How to make Resume in Hindi)

Resume को कंप्यूटर या मोबाइल किसी भी डिवाइस से बना सकते हैं। हालांकि मोबाइल से Resume बनाना कंप्यूटर की तुलना में आसान है। क्योंकि Android Mobile में बहुत सारे Resume Maker Application और Tools है। जिसकी सहायता से बस अपना Information डालकर एक Good Looking और Attractive Resume बना सकते हैं।

इसलिए इस Post में मोबाइल से Resume कैसे बनाये बताया गया है। कंप्यूटर पर Resume कैसे बनाये। इसकी जानकारी किसी और Post में जानेंगे। इस Post में केवल एक Application से मोबाइल से Resume बनाने के स्टेप्स बताए गए हैं। लेकिन इसमें आप कुछ Popular और अच्छे Resume Maker Application और Tools को भी जानेंगे। यह Application Resume Making में सबसे अच्छा और Popular है।

इस Application का नाम Resume Builder By Intelligent CV है। इससे Resume बनाना सबसे आसान है। यह एक Free Application है। जिससे बिना इंटरनेट के Resume बनाया जा सकता है। इस Application में Resume के 40+ Format या Template है। जिसकी सहायता से एक Professional Resume बना सकते हैं।

Resume बनाने से पहले कुछ जरूरी बातों का जानकारी होना बहुत ही जरूरी है। चलिए पहले उन जरूरी बातों को जानते हैं।

Resume बनाते समय ध्यान देने योग्य जानकारी

  1. आप जिस Job के लिए अपना एक Resume बनाना चाहते हैं। पहले उस Job के Description अच्छे से पढ़ लें। इससे यह पता चल जाएगा कि इस Job के लिए किन किन कौशल की आवश्यकता है। इसकी पूरी जानकारी के लिए आप जिस कंपनी के Job के लिए Apply करने की सोच रहे हैं। उसकी Website चेक कर सकते हैं।
  2. Resume में ज्यादातर Word का Short Form Use ना करें। सिर्फ Popular Short Form का ही Use करे। ताकि Interviewer को पढ़ने या समझने में दिक्कत ना हो।
  3. Resume में Use किए गए Word का Font Type और Font Size का विशेष ध्यान दे। Font Type और Font Size को इस प्रकार रखें कि पढ़ने में आसानी हो। ताकि Interviewer को पढ़ने में दिक्कत ना हो।
  4. कभी भी एक Resume में अपनी Weakness और Negative बात ना बताये। लेकिन Interview के दौरान पूछने पर बता सकते हैं।
  5. Resume में Paragraph को कुछ दूरी बनाकर रखें। इसमें आप Bullets का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे यह दिखने में भी अच्छा लगेगा और समझने में भी।
  6. Resume को एक पन्ने तक ही सीमित रखे। लेकिन ज्यादा Information होने पर दो पन्ने का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  7. Resume में किसी प्रकार की गलत जानकारी ना दें। साथ ही जो कौशल या योग्यता आपके पास है। सिर्फ उसी की जानकारी दें। बढ़ा चढ़ा कर ना बनाएं।
Install Resume Apps

सबसे पहले किसी एक Resume Maker Application को अपने फोन में Download और Install करें। यहाँ हम Resume Builder By Intelligent CV का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह Application Play Store पर उपलब्ध है। Play Store पर Resume Builder Search करने पर यह Application आ जाता है। 

जब आप इस Application को Open करते हैं। तब आपको इसमें Simple से Interface देखने को मिलता है। जिसके नीचे Create और Download का दो Option होता है। Create पर क्लिक कर के नया Resume बनाया जाता है। वहीं Download पर क्लिक करने पर इसमें शुरू से लेकर अब तक बनाये गये सभी Resume देखने को मिलता है। जिसे Download कर सकते हैं। हमें एक नया Resume बनाना है। इसलिए Create पर क्लिक करेंगे।

Application को Open करने के बाद Create पर क्लिक करने पर कुछ इस तरह से Profile Section देखने को मिलता है। यहाँ मुख्य रूप से 6 Profile Section होते है। इन्हीं 6 Section में सारे Information Fill करना होता है। इसलिए इन 6 Profile Section को एक एक कर के भरना होगा। भरने के पश्चात Save करना ना भूलें। चलिए सभी Section को एक एक के भरते हैं।

Personal Details

इस Section में Candidate का Personal Information दिया जाता है। जिसमें Full Name, Address, Email और Phone Number Compulsory होता है। इस Section में अपना Photo भी लगा सकते हैं। जो कि Optional होता है। इसके अलावा इस Section में Personal Information संबंधित जो कुछ भी जोड़ना चाहते हैं। उसे Add Button से जोड़ सकते हैं। जैसे; Nationality, Marital Status, Website, Date of Birth इत्यादि।

2. Education

Education Section में Education संबंधित जानकारी भरना होता है। जैसे आप कितना पढ़े-लिखे हैं और आपका Highest Education क्या है आदि। जिसमें आपको Course या Degree का नाम, School या University का नाम, Grade या Score और Course या Degree का Year इत्यादि।

3. Experience

Experience Section में अपने कौशल का Experience बताना होता है। जिसमें आपको बताना होता है कि इस कौशल में आपको कितने साल का Experience है, कौशल का नाम आदि। जैसे अगर आपको Web Development का Experience है। तब आप यह Experience कितने साल का है, किस Company में काम करते थे, Job Title और इसे थोड़ा Details में भी बताना होता है।

4. Skills

Skills Section में अपने उन सभी कौशल को जोड़ना है। जो आपके Job से संबंधित हो या फिर Job पाने में मदद कर सकता है। जैसे; Content Writing, Sales, Team building, Problem Solving, HTML, Java इत्यादि। जिसके साथ Level भी Select करना होता है। Level 5 तक होता है। जिसमें Level 1, 2 Beginners, Level 3 Intermediate, Level 4 Advanced और Level 5 Expert को दर्शाता है।

5. Objective

Objective Section में छोटा सा Summary के रुप में लिखना होता है कि आप इस Job को कर के कंपनी को Grow कैसे करेंगे।

6. Reference

Reference Section में उस व्यक्ति की जानकारी देना होता है। जिसने इस Job की जानकारी आपको दिया है। जिसमें आपको सबसे पहले उस व्यक्ति का नाम, Job Title, Company Name, Email और Phone Number देना होता है। Reference एक से अधिक व्यक्ति को रख सकते हैं।

Step#5:- Resume देखें।

जब ऊपर के सभी 6 Section को भर लें। तब View CV पर क्लिक करें।

Step#6:- Resume Format/Template चुनें।

जब सारी जानकारी भरने के बाद View CV पर क्लिक करेंगे। तब Resume का सभी Template दिखेगा। जिसमें Professional Template भी होंगे। इन Template में से जो Template आपको पसंद आता है। उस पर क्लिक करे।

Step#7:- Resume Download करें।

जब आप किसी एक Template को चुनते हैं। तब आपके सभी जानकारी उस Template के अनुसार Resume में बन जाता है। जिसे आप Download कर सकते हैं।

Step#8:- Resume Print करें।

Resume Download करने के बाद इस Resume को Print कर सकते हैं। यदि आपके पास Printer है। तब इसे अपने Printer के जरिए Print कर सकते हैं। अन्यथा किसी Cyber Cafe में जाकर Print निकलवा सकते हैं। तो कुछ इस तरह से Resume बनाया जाता है। उम्मीद करता हूँ कि सभी स्टेप्स समझ आ गये होंगे।

मोबाइल से Resume बनाने का ऐप

इस Post में हमने Resume Builder Application का उपयोग कर के बताया है कि मोबाइल से Resume कैसे बनाये। लेकिन Resume Builder के अलावा भी बहुत सारे Application है। जिसकी मदद से खुबसूरत खुबसूरत Resume बनाया जा सकता है। यहाँ हमने कुछ Popular और अच्छे Resume Maker Application का नाम बताया है।

  • Resume Builder
  • Canva
  • CV Engineer
  • Resume Builder App Free CV Maker
  • Resume Builder & CV Maker
Resume बनाने की वेबसाइट

इसी प्रकार यहाँ हमने कुछ वेबसाइट के नाम बताया है। जिससे Resume बनाया जाता है। क्योंकि बहुत सारे लोग Search करते रहते हैं कि Online Resume कैसे बनाये? इसलिए यहाँ हमने इन वेबसाइट का नाम बताया है। ताकि इन वेबसाइट की मदद से बिना Application Download किए Online Resume बना सके।

  • Resumebuild.com
  • Resume.io
  • Zety.com
  • Novoresume.com
  • Resumonk.com

Resume कैसे बनाये? मोबाइल से | How To Make Resume
Share This Article
error: Content is protected !!