You are currently viewing How To Use Scrub In Hindi | स्क्रब क्या है, करने का तरीका

How To Use Scrub In Hindi | स्क्रब क्या है, करने का तरीका

How To Use Scrub In Hindi | स्क्रब क्या है, करने का तरीका

How To Use Scrub In Hindi | स्क्रब क्या है, करने का तरीका

स्किन केयर रूटीन में कई सारी चीजें शामिल होती हैं। क्लींजिंग, टोनिंग, फेस वाश और इन्हीं में शामिल है स्क्रबिंग भी। कई लोग फेस वाश या क्लींजिंग को ज्यादा अहमियत देते हैं। हालांकि, वो ये भूल जाते हैं कि स्क्रबिंग भी स्किन केयर रूटीन का एक अभिन्न अंग है। ऐसे में स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम स्क्रब करने के फायदे व तरीके से जुड़ी ज्यादा से ज्यादा जानकारी लाए हैं। साथ ही यहां हम होम मेड स्क्रब बनाने व फेस स्क्रब करने का तरीका भी बताएंगे। यही नहीं, हम अधिक या गलत तरीके से स्क्रब के नुकसान की जानकारी भी देंगे। तो फेस स्क्रब करने के फायदे और इससे जुड़ी अन्य जरूरी जानकारियों के लिए लेख को अंत तक पढ़ें।

स्क्रब क्या है? – What is Scrub in Hindi

स्क्रब किसी ऐसी दरदरी क्रीम जैसी चीज को कहा जाता है, जिससे त्वचा में छीपी गंदगी और मृत कोशिकाओं को साफ किया जा सकता है। त्वचा पर जमी गंदगी को निकालने के लिए हफ्ते में एक या दो बार स्क्रब करने की सलाह दी जाती है (1) (2)। इसके अलावा भी स्क्रब करने के फायदे कई सारे होते हैं, जिनके बारे में हम लेख में आगे बताएंगे। उससे पहले स्क्रब के प्रकार पर एक नजर डाल लेते हैं।

स्क्रब के प्रकार – Types of Scrub in Hindi

इससे पहले कि स्क्रब करने के फायदे जानें, उससे पहले स्क्रब के प्रकार जान लेते हैं। ऐसे तो मार्केट में कई प्रकार के स्क्रब मौजूद हैं, लेकिन यहां हम स्क्रब के कुछ मुख्य प्रकार के बारे में जानकारी दे रहे हैं। तो स्क्रब के प्रकार हैं:

  • शुगर स्क्रब
  • कॉफी स्क्रब
  • सॉल्ट स्क्रब
  • हर्बल स्क्रब
  • मॉइस्चराइजिंग बॉडी स्क्रब
  • हैंड स्क्रब
  • फुट स्क्रब

पढ़ते रहें

स्क्रब के प्रकार के बाद अब गौर करते हैं स्क्रब करने के फायदे पर।

स्क्रब करने के फायदे – Benefits of Scrub on Face In Hindi

स्क्रब करने के फायदे कई सारे हो सकते हैं। इनमें से कुछ मुख्य फायदों का जिक्र हम लेख के इस भाग में कर रहे हैं। तो स्क्रब के फायदे कुछ इस प्रकार हैं 

  • त्वचा को साफ करे : फेसियल स्क्रब एक तरह के क्लींजर की तरह काम कर सकते हैं। दरअसल, स्क्रब करने से स्किन गहराई से साफ हो सकती है। स्क्रबिंग से त्वचा में मौजूद गंदगी साफ हो सकती है। इससे त्वचा फ्रेश और खिलीखिली दिख सकती है। ऐसे में त्वचा का रंग साफ करने के घरेलू उपाय में स्क्रबिंग को शामिल करना भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
  • डेड स्किन और फ्लेक्स को हटाए : स्किन में मौजूद मृत कोशिकाओं को हटाने में भी स्क्रब कारगर साबित हो सकता है। यह डेड स्किन को निकालकर त्वचा को गहराई से साफ कर सकता है। साथ ही स्किन पर होने वाले फ्लेक्स यानी रूसी जैसे दिखने वाली पपड़ी को भी निकाल सकता है। यह प्राकृतिक एक्सफोलिएटर की तरह काम कर सकता है। इनमें छोटे-छोटे खुरदुरे तत्व होते हैं जो त्वचा से मृत कोशिकाओं को निकालने में सहायक हो सकते हैं।
  • स्किन को ग्लोइंग और मुलायम बनाए : स्क्रब करने से त्वचा कोमल और चमकदार हो सकती है। जी हां, जब त्वचा अच्छे से साफ होती है, तो उसमें चमक नजर आती है। साथ ही त्वचा बच्चे की त्वचा की तरह मुलायम लगने लगती है। दरअसल, स्क्रब में मौजूद छोटे-छोटे कण पुरानी त्वचा को नई त्वचा से बदल सकते हैं। इस प्रक्रिया को एक्सफोलिएशन कहा जाता है और एक्सफोलिएशन के बाद त्वचा में चमक आ सकती है। यह कील-मुंहासों और झुर्रियों पर भी कुछ हद प्रभावकारी हो सकता है।
  • त्वचा की रंगत को निखारे : माना जाता है कि स्क्रबिंग करने से त्वचा की रंगत में भी सुधार हो सकता है। इससे जुड़ी जानकारी में भी इस बात का जिक्र मिलता है। जब त्वचा की मृत कोशिकाएं, गंदगी, पपड़ी व झाइयां हटती हैं तो रंगत में निखार आ सकता है।

1. सामान्य त्वचा के लिए स्क्रब

सामान्य त्वचा के लिए होममेड स्क्रब का चुनाव करना आसान है। इस तरह की त्वचा में लगभग हर तरह की सामग्री का स्क्रब उपयोग किया जा सकता है। तो नॉर्मल स्किन के लिए स्क्रब कुछ इस प्रकार है:

सामग्री:

  • एक से दो चम्मच कॉफी पाउडर
  • आवश्यकता अनुसार दूध
  • एक बाउल

2. तैलीय या ऑयली त्वचा के लिए

ऑयली या तैलीय त्वचा को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार तैलीय त्वचा कील-मुंहांसों की परेशानी का भी कारण बन सकती है। तैलीय त्वचा वाले लोगों को त्वचा की सफाई का खास ध्यान रखना जरूरी है (6)। ऐसे में तैलीय त्वचा के लिए ये होममेड स्क्रब लाभकारी हो सकता है। तो ऑयली स्किन के लिए स्क्रब कुछ इस प्रकार है:

सामग्री:

  • आधा चम्मच चीनी
  • तीन से चार बूंद नींबू का रस
  • एक बूंद पानी
  • एक कटोरी

बनाने व उपयोग का तरीका: 

  • सभी सामग्रियोंं को एक कटोरी में डालकर मिक्स कर लें।
  • अब इसे चेहरे पर लगा लें।
  • इसे हल्के हाथों से थोड़ी देर मसाज करें।
  • फिर थोड़ी देर ऐसे ही रहने दें।
  • थोड़ी देर बाद गुनगुने या ठंडे से चेहरा धो लें।

3. रूखी त्वचा के लिए स्क्रब

मौसम में बदलाव, देर तक नहाना और ऐसे ही अन्य कई कारणों से त्वचा रूखी होने लगती है। ऐसे में जैसे तैलिय त्वचा की अपनी परेशानी है, वैसे ही शुष्क त्वचा भी कई तरह की समस्याओं जैसे – त्वचा में लालिमा, खुजली, का सामना करती है (9)। कई बार ड्राई स्किन में स्क्रब करने की सलाह नहीं दी जाती है (10)। हालांकि, हर तरह की त्वचा के लिए स्क्रबिंग की आवश्यकता है। ऐसे में शुष्क त्वचा की देखभाल के लिए सौम्य मॉइस्चराइजिंग बॉडी स्क्रब की जरूरत हो सकती है। तो ऐसे ही एक घरेलू स्क्रब की विधि हम नीचे बता रहे हैं:

सामग्री:

  • आधा चम्मच सी सॉल्ट
  • दो से तीन बूंद नारियल तेल
  • एक बाउल

बनाने व उपयोग का तरीका: 

  • सभी सामग्रियोंं को एक बाउल में मिक्स कर लें।
  • अब इसे चेहरे पर लगा लें।

कैसे फायदेमंद है:

नारियल तेल का उपयोग रूखी त्वचा के लिए बहुत लाभकारी हो सकता है। दरअसल, इस विषय में हुए शोध में यह जानकारी मिलती है कि नारियल तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करने में सहायक हो सकता है (11)। ऐसे में हफ्ते में एक बार यह स्क्रब करना ड्राई स्किन के लिए उपयोगी हो सकता है।

scrub